औरैया, जून 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र स्थित मांडी की एक फैक्ट्री से मुक्त कराए गए 13 बंधक मजदूरों में दिबियापुर क्षेत्र के गांव खजुवैया निवासी शिवम जाटव भी शामिल है। शनिवार रात घर लौटे शिवम ने फैक्ट्री में बिताए छह माह के दर्दनाक अनुभव साझा किए। उसने बताया कि वहां मजदूरों से अमानवीय व्यवहार किया जाता था। बीते दिनों को याद करते ही वह आज भी सिहर उठता है। शिवम ने बताया कि वह गुरुग्राम में सिलाई का काम करता था। एक जनवरी को घर लौटते समय रेलवे स्टेशन पर उसका सामान और पर्स चोरी हो गया। किसी तरह वह बिना टिकट दिल्ली पहुंचा, जहां मुजफ्फरनगर के एक युवक अंकित से मुलाकात हुई। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर पुलिस का शुक्रिया, बच गई जान: शिवम अंकित ने काम दिलाने का भरोसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। शिवम का आरोप है कि वहां पह...