मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पचेंडा कट के पास एक टूरिस्ट ढ़ाबा अय्याशी का अड्डा होने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत टीम के सदस्य बाल मजदूरों की तलाश में ढ़ाबे की रसोई में पहुंची तो वहां गोपनीय ढंग से बने अवैध कमरों में प्रेमी जोड़े मिले। टीम ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और एक छात्रा सहित पांच प्रेमी जोड़े को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने ढ़ाबे के मालिक व मैनेजर सहित सात लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मानव तस्कर विरोधी टीम के प्रभारी जय सिंह भाटी, श्रम विभाग के निरीक्षक बालेश्वर सिंह व शालू राणा सहित जिला विधिक सेवा प्राधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.