मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को हाई कोर्ट द्वारा बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से हड़ताल न करने का शपथ पत्र मांगने के विरोध में मुजफ्फरनगर के वकील भी अवकाश रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बार पदाधिकारियों ने शपथपत्र मांगे जाने को अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। घोषणा की गई कि कोई भी अधिवक्ता शपथपत्र प्रस्तुत नहीं करेगा। इतना ही नहीं बिना सम्मति के कोई भी शपथ पत्र प्रेषित न करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। यह भी पढ़ें- उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकील रहे कार्य से विरत यह भी पढ़ें- तहसील अधिवक्ता एक दिन के लिए अवकाश पर रहे

हिंदी ह...