मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरनगर वर्तमान में बागपत में तैनात पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को अब मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस की अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। एक -दो दिन में ही मुजफ्फरनगर आकर वह चार्च संभालेंगे। हिन्दुस्तान संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी पहली पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहेगा।

सूरज कुमार राय का अनुभव बता दें कि वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का पालन कराना, अपराधों पर अंकुश लगाना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले सूरज कुमार राय की पिता की हत्या के बाद सोच बदली। सूरज कुमार राय बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे। उनका सपना इंजीनियर बनने का था। इसी उद्देश्य से उन्होंने इलाहाबाद...