मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। जनपद के 26 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जबकि 12वीं के छात्र-छात्राएं वैकल्पिक विषयों की परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया। सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती से नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। अभिभावक भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बाहर इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.