मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर। चैत्र माह की पूर्णिमा पर श्रीहनुमान जी जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रात: भगवान श्रीबालाजी महाराज का स्वर्ण शृंगार किया गया। 56 भोग लगाकर महाआरती की गई। श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान हुए। स्वर्ण रथ पर बालाजी महाराज की विशेष आरती की गई, जिसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा व पंकज गुरुजी ने रथ पर बाबा की आरती की। बालाजी मंदिर अध्यक्ष शंकर तायल ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। भगवान बालाजी महाराज की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई, जिसमें बैंडबाजों के साथ बड़े डीजे, आकर्षक झांकियां आदि शोभायात्रा में शामिल हुई। भगवान बालाजी महाराज के रथ में बंधे रस्से को श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.