मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में अवैध रूप से बना रहे पटाखों में विस्फोट होने वहां काम करने वाले सात लोग झुलस गए। विस्फोट से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पटाखों में लगी आग को बुझाया। विस्फोट में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव मोहम्मदपुर निवासी कमलेश पुत्र कसीमुद्दीन का मकान लोनी निवासी कुछ युवकों ने पिछले कई महीनों से किराए पर लिया हुआ है, जिसमें वह अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करते थे। शनिवार को पटाखे बनाते समय अचानक उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से पटाखे में आग लग गई, जिसमें वहां काम करने वाले सात लोग झुलस गए, जिसमें बच्चे भी बताए गए हैं। विस्फोट के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। झुलसे...