मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम क्ष एवं राज्य सभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब प्रदेश की समृद्धि की राजधानी बन चुका है। आने वाले समय में पूरे देश में भगवा व केसरिया लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है और जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है। सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने गांधीनगर स्थित भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ और मुजफ्फरनगर वीर और जागरूक लोगों की धरती है। पहले दिल्ली से मुजफ्फरनगर आने में चार घंटे लगते थे, लेकिन एक्सप्रेस-वे और सड़कों के विकास के कारण अब डेढ़ घंटे में सफर पूरा हो जाता है। उन्होंने कहा ...