मुजफ्फर नगर, जून 23 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक से नौकरी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी कुख्यात बदमाश बताया जा रहा है। वह लुधियाना जेल से फरार हो गया था। हालांकि मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सोमवार देर रात सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बामनहेड़ी रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाश ने खुद को घिरता देख कार छोड़ दी और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अपह्त दलित किशोरी बरामद , मेडिकल कराया बामनहेड़ी रुड़की रोड पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी ...