मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- एसआईआर के दवाब में बीएलआ ने जहर खा लिया। बीएलओ का उपचार मेरठ मेडकिल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों को एक पत्र के जरिए बीएलओ द्वारा एसआईआर का दवाब होने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी शिकायत अभी तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार गांव किनौनी निवासी अनुजवीर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। इनकी ड्यूटी एसआइआर में बीएलओ के रूप में लगी है। बताया जाता है कि वह ग्रामीणों के गणना प्रपत्र जमा कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने को लेकर परेशान था। इस संबंध में एसआईआर के नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन संजय सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में लाया गया है। बीएलओ का उपचार चल रहा है। इसकी वस्तुस्थिति का पता लगाने के बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...