मुजफ्फरनगर: कुतुबपुर दताना में दो पक्षों में चली गोलियां, दो घायल
मुजफ्फर नगर, मई 2 -- बुढ़ाना कोतवाली के गांव कुतुबपुर में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान चली गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोनू पुत्र घसीटा अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पारुल पुत्र ईश्वर से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हुई फायरिंग में पारुल पेट में व मोनू हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल विवाद के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.