महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में मुगलिंग-काठमांडू मार्ग बंद होने और पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के गलौड़ी में सड़क धंसने से राजधानी काठमांडू जाने वाले वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में हेटौडा होकर गुजरने वाले त्रिभुवन हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दशहरा पर यात्रियों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए मकवानपुर प्रशासन ने यात्री वाहनों को प्राथमिकता देते हुए यातायात प्रबंधन किया है। वहीं, भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।मकवानपुर जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख रमेश बिष्ट के मुताबिक, यात्री वाहनों के बाद पेट्रोलियम पदार्थ और रसोई गैस ले जाने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन त्रिभुवन हाई...