चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय की पहचान मां काली मंदिर से है। जिसको शहर से दूर स्थापित किया जा रहा है। जबकि बगल में कुंआ की जगत है। व्यापारियों से सामंजस्य बनाकर वहां पर मंदिर स्थापित किया जा सकता है। उक्त बातें गुरुवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काली माता मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों को ध्यान और ज्ञान नहीं है। मंदिर को शहर से दूर शौचालय के पास स्थापित होने की बात चल रही है। जो बिल्कुल गलत है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर शहर सिकुड़ता जा रहा है। शहर का नाम बदला गया है, लेकिन विकास का कार्य कुछ नहीं हुआ। डबल इंजन की सरकार में सभी लिंक मार्ग गड्ढों में तब्दील है। चाहे वह पीडीडीयू नगर से सहजौर मार्ग...