देवघर, सितम्बर 24 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित होगा। सीतारामपुर-प्रधानखुंटा रेलखंड में 24 से 27 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दुरंतो समेत छह ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन परिचालन स्थिति जांचने की सलाह दी है। ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित : ट्रेन नंबर- 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर- 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक इसी मार्ग से परिचालित होगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-कोडरमा-महेशम...