गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर। मुंह में लाल-सफेद चकत्ते हों तो सतर्क हो जाएंगे। यह कैंसर का संकेत हो सकता है। गले का कैंसर मुंह के पीछे होता है, जिसमें जीभ के पिछले भाग, टांसिल, नरम तालू और ग्रसनी की दीवारें शामिल होती हैं। यह जानकारी हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. तरुण कांति राजन ने दी। वह नीना थापा इंटर कॉलेज, झरना टोला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैंसर के मुख्य कारण शराब, गुटखा, तंबाकू, खैनी, दोहरा, हुक्का आदि हैं, इनसे बचने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुंदन कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मंतोष बारी, बृजेश पांडेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...