मुख कैंसर समेत अन्य बीमारियों के प्रति किया सचेत
पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। नशामुक्त भारत अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध 200 शैय्या चिकित्सालय के दंतरोग विभाग ने गुरुवार को तंबाकू सेवन एवं मुख स्वास्थ्य विषय पर रोल प्ले के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मरीजों, उनके परिजनों और आमजन को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और मुख स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. सत्य पाल सिंह, डॉ. ज्योति त्रिवेदी, चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे। रोल प्ले के जरिए बताया गया कि तंबाकू का सेवन मुख कैंसर, मसूड़ों की बीमारी, दांतों की क्षति और मुंह कम खुलने जैसी गंभीर समस्याओं का प्रमुख कारण बनता है। यह भी पढ़ें- Badaun News: मेडिकल कॉलेज में दिलायी गई नशा मुक्त भारत की शपथ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.