मथुरा, मई 7 -- मथुरा। केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दंत एवं मुख चिकित्सा विभाग में बुधवार से चार दिवसीय निःशुल्क मुख कैंसर जांच शिविर का शुभारम्भ हुआ। इसके पहले दिन कंसल्टेंट हेड एंड नेक ऑन्को सर्जन डॉ. दिव्यांशु अग्रवाल ने 50 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में मरीजों के मुंह की स्क्रीनिंग तथा दूरबीन द्वारा गले की एंडोस्कोपी की गई। डॉ. दिव्यांशु अग्रवाल ने बताया कि तम्बाकू और शराब के सेवन के कारण मुख कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में बीमारी के लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित जांच जरूरी है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुंह में किसी भी प्रकार का घाव गंभीर हो सकता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल्दी पहचान होने पर इलाज की सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.