चतरा, जून 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा शहर की मुख्य सड़क इन दिनों गंदगी से पटी पड़ी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों का ओवरफ्लो और दुर्गंध से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के मेन रोड स्थित श्रीराम खंडेलवाल वस्त्रालय के समीप मुख्य सड़क पर हर रोज कचड़े का अम्बार रहता है। यह सड़क शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। जहां से रोज हजारों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। नगर परिषद की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो नागरिक आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...