जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता कलेर पुलिस द्वारा बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि दाउदनगर तरफ से एक ट्रैक्टर अवैध बालू ला रहा है। इसके बाद उसे कलेर स्थित मुख्य सोन पुल से जब्त किया गया है। इस दरमयान गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा। बरामद ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का है। जिसके बिरुद्ध अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...