लखनऊ, जनवरी 3 -- काकोरी, संवाददाता। रहमानखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक किनारे लहूलुहान हालत में मिली हरदोई के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात मुख्य सेविका (सुपरवाइजर) की हालत ट्रामा सेंटर में स्थिर है, लेकिन उसे अभी होश नहीं आया है। पुलिस ने जान से मारने की साजिश रचने के आरोपी विभाग के प्रधान सहायक कमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कमल कुमार राजाजीपुरम में रहते हैं और हरदोई में तैनात हैं। पुलिस आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। काकोरी थाना इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि ठाकुरगंज निवासी मुख्य सेविका बुधवार को ट्रेन से हरदोई जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में रहमान खेड़ा के जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। महिला के भाई ने हरदोई बाल विकास परियोजना में तैनात प्रधान सहायक कमल कुमार एवं अन्य अज्ञात...