उरई, मार्च 8 -- उरई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल की। यहां प्रदेश की पांच हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर प्रदान किए गए और रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इसका प्रसारण उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। साथ ही जिले में भी मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का विकास भवन के स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर मातृशक्ति बहनों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। ...