हजारीबाग, मार्च 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीवीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुदीप्तो आचार्जी अपने दिवसीय दौरे के क्रम में मंगलवार को कोनार डैम पहुंचे। प्रथम दिन उन्होंने कोनार मध्य एवं उच्च विद्यालय, कोनार डिसपेंशरी, मुख्य कार्यालय आदि का भ्रमण किया। इस दौरान वे अधिकारियों एवं डीवीसीकर्मियों से संवाद कर मुख्य समस्याओं से अवगत हुए। बुधवार को सर्तकता अधिकारी ने डीवीसी मध्य एवं उवि के नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया और परिसर में पौधरोपण भी किया। उनके आगमन पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कहा कि खेल मैदान का उद्घाटन तभी सफल होगा, जब कोनार के बच्चे खेल के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करेंगे।पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कहा कि ...