मधुबनी, नवम्बर 23 -- शहर के वार्ड संख्या 13 के रहिका सप्ता गांधी चौक से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क की हालत आज भी दयनीय बनी हुई है। वर्षों से जर्जर पड़ी यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़े संकट से कम नहीं है। सड़क के दोनों किनारों बने गहरे गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और लगातार रहने वाला जलजमाव लोगों के दैनिक जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई बार लोग घर से निकलने से पहले इस बात की चिंता करते हैं कि कहीं सड़क की बदहाली उन्हें चोटिल न कर दे। सड़क पर जलजमाव के कारण घायल होते हैं लोग: स्थानीय निवासी पप्पू साह, सुधा देवी, शिवनाथ कुमार और अमीर यादव बताते हैं कि बारिश के दिनों में सड़कों की हालत दलदल जैसी हो जाती है। लगातार जलजमाव के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क का वास्तविक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.