गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। मोगलहां में समय माता मंदिर तारा नगरी कॉलोनी मोगलहा रोड सेमरा नंबर दो में मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से समस्या है। सड़क पर फैले कीचड़ से बाइक फिसलने आए कई लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। वहीं, दुर्गंधित पानी की बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी डेंगू के लार्वा पनपने की आशंका बनी हुई है। मोहल्ला वासी राजेश मिश्रा, कॉलोनी वासी मिथिलेश द्विवेदी, सौरभ सिंह, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नाली को नाले से कनेक्ट नहीं किया गया जिसके कारण सड़क पर जलभराव हो रहा है। पार्षद और नगर निगम से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.