बक्सर, मई 15 -- पेज तीन के लिए --- अनदेखी आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता है ऑटो जैसे छोटे-छोटे वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही परेशानी फोटो संख्या- 05, कैप्सन- बक्सर-कोचस स्टेट हाईवे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने सड़क पर उभरा गड्ढा।

गड्ढे का कारण चौसा, एक संवाददाता। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास सड़क पर बना गड्ढा इन दिनों लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। इस जानलेवा गड्ढे की वजह से आए दिन लोग गिर कर जख्मी हो रहे हैं। गड्ढे के कारण बाइक, ई रिक्शा और ऑटो जैसे छोटे-छोटे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि इस अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने सड़क बुरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है।

गंदे पा...