गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवददाता। सेक्टर-99 और सेक्टर-102 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के बदहाल अवस्था में होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यह सड़क गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से ठेकेदार को आवंटित वार्षिक रखरखाव टेंडर के अधीन आती है। यह मुख्य सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप जाकर मिलती है। सत्या द हाइव मॉल के समीप से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक दोनों तरफ से यह सड़क क्षतिग्रस्त है। हैरीटेज मैक्स सोसाइटी के समीप तो इस सड़क पर आधे फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस वजह से सड़क हादसा होने का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों से कई बार इस मामले को जीएमडीए अधिकारियों के समक्ष रखा गया है, लेकिन उनकी तरफ से इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सेक्टर-99...