सहरसा, मई 4 -- सहरसा। शहर की मुख्य सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की सफाई गाड़ियां नियमित नहीं आतीं, जिससे कचरा कई दिन तक जमा रहती है। हाल शहर के हटियागाछी पास मुख्य सड़क की है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों ने नगर प्रशासन से जल्द कचरा उठाव की मांग की है। यह भी पढ़ें- सहरसा : मुख्य सड़क किनार कचरा जमा, परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...