सहरसा, जुलाई 8 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर को साफ-सूथरा रखने में नगर निगम के साथ आम लोगो का भी दायित्व बनता है। नगर निगम भले अपना कर्तव्य का सही तरीके से पालन नही कर रही है लेकिन आम लोग भी अपने कर्तव्य का सही इस्तेमाल करने में कोई खास रूचि नहीं रख रहे है। कचरा के लिए निर्धारित जगहों पर कचरा फेंकने के बजाय यत्र-तत्र कचरा फेंक कर अपने कर्तव्य का इतिश्री कर लेते है। अपने घरो के कचरा को सड़क पर फेक लोगो को परेशानी में डाल देते है। ताजा मामला शहर के व्यस्तम मार्ग महावीर चौक बनगांव रोड की है। आसपास के लोगो के द्वारा फेके गये कचरा सोमवार की दोपहर तक मुख्य सड़क पर फैली हुई नजर आयी। रूपवती कन्या उच्च विद्यालय गेट से लगभग 40 फीट पश्चिम तक बीच रोड पर कचरा का अंबार लगा था। अब तो हद हो गई लोग घर का गीला और सूखा कचरा भी यही पर फेक देते है। जिसके कार...