विकासनगर, जुलाई 18 -- मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने शनिवार को अपने दो दिवसीय जौनसार-बावर दौरे के दौरान महासू धाम हनोल पहुंचकर करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे हनोल मास्टर प्लान के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका पारंपरिक स्वागत कर तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और मास्टर प्लान में स्थानीय धार्मिक परंपराओं तथा समिति के सुझावों की अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन सचिव शीघ्र ही मंदिर समिति के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मंदिर प्रबंधन समिति ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करते समय समिति के सुझावों और स्थानीय धार्मिक परंपराओं को ...