धनबाद, अप्रैल 13 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रांची में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से भेंट कर बीसीसीएल क्षेत्र में सुरक्षा सहित अहम मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी साईराम भी मौजूद थे। अंदरखाने जो सूचना है, उसके अनुसार बीसीसीएल में हाल के दिनों में घटी घटनाएं, अधिकारियों पर हमले आदि पर भी बात हुई है। बैठक में बीसीसीएल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से केंदुआडीह गैस घटना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संदर्भ में सुरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.