लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कजरा से मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में भाग लेकर पटना जाने के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य सचिव के द्वारा चंदनपुरा पंचायत के मानो गांव के मैदान का निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव के साथ डीडीसी सुमित कुमार , मनरेगा के जिला स्तरीय पदाधिकारी, मनरेगा पीओ कौशलेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने पंचायत की मुखिया उषा देवी के प्रतिनिधि निलेश कुमार से भी जानकारी ली। इस मैदान में पिछले वर्ष वास्केटबॉल, वॉलीबाल, किक्रेट आदि खेल के लिए मनरेगा योजना से निर्माण का कार्य किया गया है। इससे विद्यार्थियों और युवकों को इन खेलों के प्रति अभिरूचि बढ़ी है। मुखिया प्रतिनिधि ने इन अधिकारियों को बताया कि मनरेगा योजना के तहत इसका निर्माण कार्य किया गया है। पहले अधिकारि...