पटना, दिसम्बर 4 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को बख्तिायरपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने इसे समय पर पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्य सचिव ने चकलालशाही से लेकर गंगा नदी पर बन रहे मुख्य पुल तक सभी कार्य क्षेत्रों का सघन अवलोकन किया। उन्होंने निर्माणाधीन संरचनाओं की स्थिति, कार्य गति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। विशेषकर गंगा पुल के स्ट्रक्चर कार्य की प्रगति को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य तय समय पर लगातार आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि यह परियोजना राज्य के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया और कहा कि खुद इसकी नियमित समीक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को सीधे जोड़ने वाली यह राज्य की पहली जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.