दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। फूड टेक्नोलॉजिस्ट सह एफटी एमबीए मखानावाला के संस्थापक ई. श्रवण कुमार रॉय ने पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के समक्ष अपने स्टार्टअप का बिजनेस मॉडल व विजन को प्रस्तुत किया। इस दौरान जीआई टैग प्राप्त मखाना की वैल्यू चेन को सुदृढ़ करने तथा राज्य के कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मखाना के निर्यात संभावनाओं, वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग, किसानों के सशक्तिकरण तथा बिहार के प्रामाणिक जीआई व ओडीओपी उत्पादों के लिए संरचित रिटेल नेटवर्क विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...