भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में भागलपुर की डीएम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित उपकरणों की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का...