पटना, सितम्बर 5 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन पूरी मुस्तैदी, तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को समय पर राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वे शनिवार को राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं जिलों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, सारण, बेगूसराय, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार एवं खगड़िया के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और तथा जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे।मुख्य यह ...