लखीसराय, जून 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री, हैंडपंप मरम्मत तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षायोजनाओं का लाभ मुख्य सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में एग्री स्टैक एवं ...