पटना, जनवरी 7 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री यानी पंजीकरण के क्रियान्वयन और वर्तमान में चल रहे विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने अभियान के दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सरकार ने गुरुवार तक 2.50 लाख किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कटिहार, वैशाली, मुजफ्फरपुर और अररिया के जिलाधिकारियों की विशेष रूप से सराहना की जहां ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी आई है और जिसके परिणामस्वरूप किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अधिक संख्या में दर्ज की गई है। मुख्य सचिव ने अन्य सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में कार्य की गति बढ़ाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल करें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.