रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बुधवार को हडको के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से व्यापार सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार सहित डीजीएम (पर्सनल) और डीएम (पर्सनल) मौजूद रहे। मौके पर मुख्य सचिव ने संजय कुमार को क्षेत्रीय प्रमुख का कार्यभार संभालने पर बधाई दी। बैठक में हडको की ओर से शहरी बुनियादी ढांचा, बिजली, भूमि अधिग्रहण, नई टाउनशिप, सड़क व एक्सप्रेसवे, वायबिलिटी गैप फंडिंग, ब्रिज लोन और एसएलटी के तहत वित्तपोषण की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने रांची में फ्लाईओवर, रिंग रोड, रायपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारे जैसी परियोजनाओं पर चर्चा की। साथ ही कोडरमा में टीपीएस के जरिए बिजली उत्पादन में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक ...