पटना, नवम्बर 7 -- बिहार में कई सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। दीपावली के त्योहार से एक दिन पहले तक कई शिक्षक, पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारियों के खातों में वेतन का पैसा नहीं पहुंचा। जबकि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत इस बारे में विभागों को सख्त निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने सैलरी का भुगतान करने के लिए शनिवार को छुट्टी के दिन भी ऑफिस खोलने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शिक्षा और पुलिस विभाग के कर्मचारी शनिवार शाम तक सैलरी का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि शिक्षा और पुलिस विभाग के अधिकांश कर्मचारियों को अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग में भी कई कर्मचारी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली का त्योहार आ गया है और खाते में पैसा नहीं आया, जिससे कर्मचारियों के सामने संकट की स्थिति बनी हुई ह...