गौरीगंज, अप्रैल 21 -- अमेठी। शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद आईएएस पूजा साहू ने मंगलवार को जिले के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद में संचालित विकासपरक एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। पूजा साहू 2022 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट के पद पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिससे जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके। यह भी पढ़ें- आईएएस पूजा साहू ने संभाली सीडीओ की कुर्सी यह भी पढ़ें- नए सीडीओ सभी तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ यह भी पढ...