महाराजगंज, जनवरी 10 -- नौतनवा, हिन्दूस्तान संवाद। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद जायसवाल ने शुक्रवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंच कर माल गोदाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर विश्रामालय, प्रतीक्षालय, बुकिंग ऑफिस, पार्सल कार्यालय एवं सहित सभी यात्री सुविधा स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले वस्तुओं के रख-रखाव एवं सुरक्षित माल गोदाम से नेपाल ढूलाई करने वाले वाहनों के बारे में भी जानकारी हासिल किया। माल गोदाम पर पहुंचने वाले व्यापारियों के सामानों के रख-रखाव बेहतर करने के लिए माल गोदाम की व्यवस्था को चाक चौबंद किए जाने को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मंडल ...