गंगापार, जुलाई 22 -- वनरेंज मेजा के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर अब तक कितने पौध रोपित किए गए, इसकी जानकारी लेने के लिए मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार सोनकर, डीएफओ अरविन्द कुमार यादव के साथ मेजा वन कार्यालय पहुंच गए, यहां कुछ देर रूकने के बाद वन रेंजर मेजा दिग्विजय नाथ पांडेय के साथ मेजा रेंज के मांडा सेक्सन गए। वहां बीस हेक्टयर में रोपे गए विभिन्न प्रकार के पौधों का निरीक्षण कर ऊंचडीह बीट में रोपे गए पौधों का निरीक्षण कर ऊंचडीह से कोहड़ार एनटीपीसी तक पहुंचने वाली रेलवे लाइन के किनारे रोपे गए पौधों का निरीक्षण कर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...