मुख्य राजमार्ग की पटरी पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर व दुकानदार परेशान
बलरामपुर, मई 20 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला-बलरामपुर मुख्य राजमार्ग पर सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पटरी इन दिनों गंदे पानी से लबालब है। घरों से निकलने वाला दूषित पानी पटरी पर बहने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।नगर क्षेत्र के बरदही बाजार में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। मुख्य सड़क पर लगातार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होने से पैदल चलने वाले लोग पटरी का सहारा लेते हैं, लेकिन वहां गंदा पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू और जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय दुकानदार सुनील प्रकाश, विकास कुमार, जगदीश और उमाशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.