धनबाद, मार्च 11 -- सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी के कारण नावागढ़-कतरास मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने से छोटे बड़े वाहनों का आवागमन पिछले 24 घंटे से ठप है। महेशपुर पेट्रोल पंप के समीप उक्त पेड़ तेज आंधी के झोंके के कारण बिजली के पोल के साथ सड़क के बीचों बीच गिर गया था। इसके बाद से छोटे-बड़े वाहन विकल्प के तौर पर दो किलोमीटर दूरी तय कर कच्चे रास्ते से आना जाना कर रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। पेड़ गिरने की घटना के बाद से अब तक पेड़ को सड़क से हटाने को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वैसे सुबह आसपास रहने वाले लोगों ने पेड़ को सड़क से हटाने का प्रयास किया था, परंतु मशीनरी के अभाव में वे असफल रहे।बता दें कि सोमवार की शाम अचानक तेज गति से आई आंधी-तूफान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.