अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- रानीखेत। छावनी परिषद की प्रशासनिक अधिकारी रमा नेगी ने कहा है कि बाजार में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर फड़ लगाने वाले व्यापारी तत्काल प्रभाव से फड़ों को हटा लें। मुख्य मार्ग पर फड़ लगने से जहां यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। फड़ व्यावसाय के लिए कैंट बोर्ड के कई मानक हैं। कहा कि यदि फड़ नहीं हटाए गए तो कैंट बोर्ड जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...