उरई, अप्रैल 8 -- कोंच, संवाददाता। मुख्य मार्ग स्थित नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर इन दिनों किसी बड़े हादसे के इंतजार में है सड़क के बीचों-बीच उखड़ा पड़ा सीवर चेंबर राहगीरों के लिए मौत का जाल साबित हो रहा है विडंबना यह है कि जिस मार्ग से तहसील और नगर पालिका के आला अधिकारी रोजाना गुजरते हैं उसी मार्ग पर मौजूद यह जानलेवा गड्ढा पिछले कई दिनों से उनकी नजरों से ओझल है।तस्वीर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चेंबर का ढक्कन पूरी तरह उखड़ा पड़ा है और स्थानीय नागरिकों ने अपनी सूझबूझ से वहां एक लकड़ी के सहारे नारंगी झंडा लगा दिया है ताकि दूर से आने वाले वाहन चालक इसे देख सकें। लेकिन रात के सन्नाटे और कम रोशनी में यह छोटा सा संकेत किसी भारी वाहन या तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार को बचाने में नाकाम साबित हो सकता है। यह मुख्य मार्ग न केवल व्यापारि...