अमरोहा, जून 15 -- गजरौला, संवाददाता। शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उचित निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ऐसे में बारिश होने पर स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जिम्मेदार अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मुख्य मार्ग पर जलभराव, लोगों के लिए बना आफतजलभराव की स्थिति शहर के हसनपुर मार्ग पर मोहल्ला सुल्तान नगर के मुख्य मार्ग पर बीते कई दिन से पानी भरा है। दरअसल यहां पास में ही तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। उचित निकासी नहीं होने की वजह से पानी रास्ते में जमा है। लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ...