मेरठ, अप्रैल 17 -- गणेशपुर से हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात्रि पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे खेत में तेंदुआ जाता दिखाई दिया। कार से गुजर रहे युवकों ने उसकी वीडियो बना ली। सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पदचिह्न देखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के समीप लगातार काटी जा रही अवैध कॉलोनियों से जंगलों का ह्रास हो रहा है। जिससे जीव रात में इधर उधर भटकते रहते है। गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे सड़क किनारे मिट्टी के ढेर के समीप से तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कार सवार युवकों ने उसकी वीडियो बना ली। यह भी पढ़ें- भूसा लेने गए किसानों का ट्रैक्टर पर झपटा तेंदुआ, हड़कंप मचा इसके बाद जैसे ही वन कर्मियों को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग की टीम शुक्रवार की प्रातः ...