बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- कस्बे से थाना मैन सिकंदराबाद रोड पर नाले की पुलिया जर्जर होने से वाहनों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। जर्जर नाले की पुलिया होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। कस्बे से थाना मैन सिकंदराबाद रोड भोपतपुर जाने वाले मार्ग के निकट नाले की पुलिया जर्जर हालत में है। सिकंदराबाद रोड़ पर हजारों की तादाद में वाहन व राहगीर गुजरते हैं। टूटी पुलिया की साइड से वाहन व राहगीर गुजरते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बीते दिनों नाले की पुलिया की मरम्मत कराई गई थी। परंतु कुछ दिन बाद ही फिर से पुलिया टूटकर जर्जर हालत में हो गई। जिसके एक साइड में सावधानी को संबोधित करता हुआ बोर्ड लगा दिया गया है। परंतु पुलिया की मरम्मत या निर्माण नहीं किया गया है। रोजाना मुख्य मार्ग से हजारों की तादाद में स्कूली बच्चे विभिन्न वाहनों से विद्याल...