अलीगढ़, मार्च 8 -- n जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य खैर, संवाददाता। अर्राना से टप्पल तक क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग के कारण व्यापारी और वाहन चालक काफी परेशान हैं। सड़क टूटने से उठने वाली धूल ने दुकानदारों का कामकाज प्रभावित कर दिया है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से मिलकर समस्या की शिकायत की।जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी ने बताया कि धूल भरी हवा के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। सड़क खराब होने से लगातार धूल उड़ती रहती है, जिससे व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। डीएम संजीव रंजन ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय को भी निर्देश दिए कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गड्ढों वाली सड़क पर टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि लोगों को धूल से राहत मिल सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.